स्वास्थ्य शिविर मे 55 मरीजो का परीक्षण

नरेंद्र मालाकार खंडवा से

बांगरदा (खरगोन) आयुष्मान भव: के अंतर्गत आरोग्य केंद्र बांगरदा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत क्षेत्रीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह पवार एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर फुलकर ने की। स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री शीतल मंडलोई ने शिविर के दौरान लगभग 60 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार परामर्श के साथ जीवन रक्षक दवाइयां निशुल्क प्रदान की।
इस अवसर पर डॉक्टर सुश्री शीतल मंडलोई ने अवगत कराया

स्कूलों में छुट्टी घोषित

की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयुष्मान भव: के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण से शिवीरो का आयोजन किया जा रहा है। एवं ग्रामीण स्तर पर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर संक्रामक बीमारियों एवं गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर उपचार किया जा रहा है।
शिविर में आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेवा फुलकर, हसीना बी,

वंदना मालाकार स्वास्थ्य विभाग के सोनचरण पटेल रोहित वास्कले, सुश्री सारिका जमरे, किरण जैन, सीमा पाल, अशोक चौकड़े, के साथ सभी विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।
:- रामेश्वर फूलकर बांगरदा

Comments are closed.