बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 150 किलो खिचड़ी का वितरण किया

पीपरी / सुमुचे अंचल में शुक्रवार एवं शनिवार को मूसलाधार बारिश के चलते, मैया नर्मदा के धाराजी घाट के समीप तीन-चार ग्राम कोथमीर, धाराजी, गुवाडी ,नयापुरा में हालात मार्मिक है जरूरत के सामान के साथ उनके आशियाने भी ढह गए है बेहद नुकसान हुआ है। धाराजी तट के किनारे बसे, कालू, जगदीश, भाऊलाल, कमल, गोकुल ,एवं अन्य लोगों के मकान में पानी घुसने से घर टूट गए हैं , धाराजी कोथमीर नयापुरा के बाढ़ प्रभावित परिवारों में भोजन की समस्या को देखते हुए शनिवार ,को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 150 किलो खिचड़ी का वितरण किया गया

एवं रविवार को पीपरी
बोरपड़ाव के परिवारों द्वारा भोजन बनाकर आज डूब प्रभावित परिवारों को भोजन का वितरण किया गया , पीपरी प्रत्येक परिवार से भोजन का संग्रह करने में हरि प्रजापत, शुभम पुरोहित, सुनील पंवार, लल्ला डावर, पंकज पाटिल, गिरधर गुप्ता, श्रवण जाट , सतीश अग्रवाल, सरपंच सुरेश राव पाटिल, गोपाल जामले ,रूपेश जायसवाल, आदि का सराहनी सहयोग

रहा । उदय नगर के जनपद सदस्य ओपी साइराम द्वारा सेव परमल के पैकेट प्रत्येक परिवार को वितरण किए गया,, बाड़ प्रभावितों को शासन स्तर पर अभी तक मदद नहीं मिली है।

Comments are closed.