प्रदेश में 51 जनजातियाँ विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजातियों के रूप में मान्य की गई
आज 31अगस्त विमुक्त दिवस को बुरहानपुर जिले के ग्राम लोखंडया मोती माता मंदिर मे शासकीय कार्यक्रम के रुप में मनाया, इस कार्यक्रम में जिला योजना समिति के सदस्य ,सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग अपर कलेक्टर साहब बुरहानपुर के उपस्थित रहे। जिन्होंने शासन से चलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। और अपने विचार साझा किये , और बंजारा समाज के पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त संजय
जाधव जी, ने भी अपने विचार व्यक्त किये और बताया की प्रदेश में 51 जनजातियाँ विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजातियों के रूप में मान्य की गई हैं, इनमें से 21 विमुक्त जनजाति तथा 30 घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजातियाँ हैं। शासन इस वर्ग के शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सामुदायिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, समाज के
जनप्रतिनिधि वरिष्ठ एवं युवा साथी सहित ग्रामिण के लोग एवं जिला अधिकारी इनकी उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Comments are closed.