खंडवा, दाधीच पार्क में कल झाड़ की कटाई के समय अनेक अबोध बगुले एवं पक्षियों की नीचे गिरकर मौत हो गई। उनके घोसले एवं अंडे मर गए। सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया इस संबंध में डीएफओ राकेश कुमार डामोर सामान्य वन मंडल को मंच सदस्यों ने शीघ्र उचित कार्रवाई हेतु एक ज्ञापन दिया। डीएफओ ने बताया विभाग ने कुछ लोगों के खिलाफ विभागीय एफआईआर काटी है। आरोपी घर पर नहीं
मिले उनकी खोज की रही है। इसमें 5 साल की सजा का प्रावधान है।ज्ञापन देते हुए अध्यक्ष प्रमोद जैन डा जगदीश चौरे, ओम पिल्लई, देवेंद्र जैन, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला, एन के दवे, डा. एम एम कुरेशी, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीना आदि।

Comments are closed.