विधायक ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण…।। कांग्रेस की सरकार बनते ही रानीपुर हाईस्कूल का उन्नयन कराना मेरी पहली प्राथमिकता l नरेंद्र कुमार महतो

प्रकाश सराठे

रानीपुर – घोडाडोंगरी विधानसभा के विधायक श्री ब्रह्मा भलावी जी एवं घोडाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरेंद्र मेहतो जी अपने घोडाडोंगरी ब्लॉक के जनसंपर्क दौरे पर आज रानीपुर हाईस्कूल के औचक निरिक्षण पर पहुंचे ।और ग्रामीणों द्वारा की गई मांग की हाईस्कूल रानीपुर को हायर सेकेंडरी स्कूल मे उन्नयन पर हाईस्कूल की प्राचार्य एवं ग्रामीणों से विस्तार पूर्वक चर्चा की ।ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मेहतो जी ने विधायक जी को बताया की हमारे क्षेत्र मे हायर सेकेंडरी स्कूल जुवाडी मे है जिसमे आमढाना ,नान्दू,खोखरा, खमालपुर, लोहारढाना, रानीपुर ,निमढाना,अनकावाडी,चारगांव, कुही, हिरावाडी, मयावानी

आदी अनेकों गाँव के बच्चे हायर सेकेंडरी स्कूल जुवाडी मे पढाई करने जाते है जिसकी दुरी अधिक होने से बहुत से बच्चे पढ भी नहीं पाते है और कई बच्चों ने अपनी पढाई छोड दी है। इस पर विधायक जी ने आश्वासन दिया है कि मै स्कूल के उन्नयन के विषय मे राज्य शिक्षा मंत्री से मांग करुंगा एवं इस मुद्दे को विधानसभा मे उठाउंगा। स्कूल निरिक्षण मे उपस्थित ब्लाक अध्यक्ष श्री नरेंद्र मेहतो जी , ने कहा कि यदि इस सत्र में स्कूल का उन्नयन नहीं हो पाया तो कांग्रेस की सरकार बनते ही रानीपुर हाई स्कूल को हाई सेकेंडरी में उन्नयन कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी इस मौके पर जनपद उपाध्यक्ष श्री ज्ञानसिंग परते जी ,श्यामू परते जी,मंडलम अध्यक्ष रानीपर शिवनाथ यादव

जी,मंडलम अध्यक्ष कुही कमलेश झल्लारे जी ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन चौहान जी ,कुवरलाल जावलकर जी,कुमानसिंह जी,राजू कहार जी,रानीपुर उपसरपंच धीरेंद्र ठाकुर जी,जीवन वर्मा जी,भजन शाह जी चोपना, अनिल ठेकेदार जी ,बुधराम विश्वकर्मा जी ,अनिल झल्लारे जी,राजू बडिया जी,आकाश मलैया जी ,विजय चौरे जी,युवा नेता अनुराग हाथिया जी,अजय बारसे जी,प्रहलाद धुर्वे जी,नीमेश कहार जी आदी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही…।।

Comments are closed.