गत रविवार 25 जून, होटल आमेर ग्रीन्स भोपाल, इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब के तत्वावधान में गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ , जहां डॉ निहारिका भावसार की पुस्तक “गुड बाय इंडस्ट्रियल वेस्ट” का विमोचन किया गया। यह पुस्तक शोध से संबंधित है, जिसमें जल प्रदूषण कैसे दूर किया जा सकता हैं, उसके क्या क्या कारक हैं, और उद्योगों से निकल रहे हानिकारक अवशेष से जल प्रदूषण हो रहा है यह बताया गया है। इस पुस्तक से शोधकर्ताओं को जल प्रदूषण निवारण हेतु जानकारी मिलेगी। यह पुस्तक “गुडबाय इंडस्ट्रियल वेस्ट” के नाम से Amazon, Flipkart, Google search, Google play पर उपलब्ध है।
शोधकर्ता इन साइट्स से ऑर्डर कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भविष्य में यह पुस्तक जल प्रदूषण निवारण के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। पुस्तक का प्रकाशन इंस्टा पब्लिशिंग द्वारा पूर्ण किया गया। पुस्तक के सभी शीर्षक डॉ निहारिका के स्पाउस गौरव भावसार ने दिये, जिनका पूरे शोधकार्य में बहोत सहयोग रहा। लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ अजय गुप्ता एवं डॉ परमानंद राजानी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में पूर्व गवर्नर लायन पी.एस. बग्गा, लायन मनीष
शाह, लायन प्रवीण वशिष्ठ, लायन डॉ विजय टेलर (कैबिनेट सेक्रेटरी), लायन अरविंद जैन (कैबिनेट ट्रेजर), लायन उषा गुप्ता, गौरव भावसार एवं इक्विरा भावसार की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर निहारिका भावसार वर्तमान में नर्मदा महाविद्यालय नर्मदा पुरम जीव विज्ञान (zoology) विषय में व्याख्याता पद पर कार्यरत हैं। परिवार के सदस्यों और मित्रों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाईया दी।

Comments are closed.