*आज भोलेनाथ जी महाराज का जलाभिषेक ओर पूजन कर चरणों में ज्ञापन अर्पित*
न्यू बहु उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को मनवाने हेतु आज दिनांक 29/05/2023 को 22वा दिवस भी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखी है।
स्वास्थ्य कर्मचारी के द्वारा प्रति दिवस अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रयास जारी है इसी तारतम्य में आज समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पिले वस्त्र धारण कर एक लोटा जल तांबे के लोटे में लेकर भगवान भोलेनाथ के दरबार तक कि यात्रा की गई, जिले के समस्त ब्लॉक से स्वास्थ्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर यात्रा में शामिल हुए यात्रा के दौरान पूरे जोश
एवं उत्साह के साथ भजन करते हुए एवं नारे लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी भगवान भोले नाथ के मंदिर अपनी मांगों की अर्जी लेकर पहुचे,मांगो का निराकरण हेतु अपनी मांगों का ज्ञापन श्री भगवान भोले नाथ जी के चरणों मे समर्पित कर भगवान भोले
नाथ का जल अभिषेख किया गया व मांगो को शीघ्र पूरा करने की मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद मांग कर प्रार्थना की गई कि भगवान भोले नाथ जी शासन प्रशासन को प्रेरणा देवे की वह स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूर्ण करे
Comments are closed.