प्रोफेसर,साफ्ट वेयर इंजीनियर, कोचिंग संचालक ,जिम ट्रेनर धर्म परिवर्तन कृत्य में मिले लिप्त
HUT में पकड़े गए लोगों में 7 का धर्म परिवर्तन कराया गया है, इनके बाद लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया गया इनका ब्रेनवाश कराने वाले लोग उच्च शिक्षित है। इससे इनके षड्यंत्र का पता चलता है: Dr. Narottam Mishra , मंत्री, गृह, जेल, विधी एवं विधायी विभाग
मध्य प्रदेश में टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है. एमपी के एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) से जुड़े 16 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि पकड़े गए संदिग्धों में कोई प्रोफेसर है तो कोई जिम ट्रेनर है. उन्होंने ये भी दावा किया कि ये लोग लव जिहाद से लेकर जबरन धर्मांतरण तक की गतिविधि में भी शामिल थे.
उन्होंने बताया कि कुछ महीनों से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB), पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) के से जुड़े लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है.
गृह मंत्री ने बताया कि इनमें एक प्रोफेसर, एक जिम ट्रेनर, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे लोग हैं, जो लव जिहाद में लगे थे। इससे इनके षड्यंत्र का पता चलता है। मध्य प्रदेश में ऐसे लोगों का षड्यंत्र चलने नहीं दिया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि एचयूटी के आतंकवादियों में पकड़ा गया प्रोफेसर ओवैसी के कॉलेज में पढ़ाता था। प्याज की परतों की तरह परतें खुल रही हैं। सभी के कनेक्शनों के बारे में पड़ताल की जा रही है
Comments are closed.