Betul : क्षत्रिय समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु के लिए अपमानजनक शास्त्र विरुद्ध आपत्तिजनक वीडियो जारी कर धीरेंद्र करके शास्त्री के द्वारा अपमान किया गया था जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में क्षत्रिय समाज के द्वारा धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध प्रत्येक जिले व गांव में चौकी थानों पर ज्ञापन दिए गए थे जिसके बाद प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई जिससे नाराज अब क्षत्रिय वंश के वंशज बैतूल में जिला स्तरीय ज्ञापन देने जा रहे हैं
बैतूल जिला कलचुरी कलार समाज
जिलाध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया कि धीरेंद्र गर्ग शास्त्री द्वारा राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु का अपमान किया गया धीरेंद्र गर्ग के द्वारा शास्त्र विहीन कुतर्क व्याख्यान किया गया सभी वेद पुराण का ग्रंथों में भगवान सहस्त्रबाहु के सम्मान में विभिन्न श्लोक व पद देखे जा सकते हैं जिसके बाद भी धीरेंद्र गर्ग शास्त्री ने बिना शास्त्रों की जानकारी के भगवान सहस्त्रबाहु का अपमान किया जिससे समस्त क्षत्रिय व कलचुरी कलार वंश का भी अपमान हुआ है जिसके विरोध में विभिन्न जिले प्रदेश व गांव में ज्ञापन देकर उचित कार्यवाही की मांग की गई थी
किंतु अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं किए जाने से नाराज होकर अब क्षत्रिय समाज सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने को मजबूर है जिसका सांकेतिक प्रदर्शन बैतूल जिले में कलचुरी कलार समाज के तत्वधान में किया जा रहा है जो कि 12 मई दिन शुक्रवार को शिवाजी ऑटोडोरियम में किया जाएगा जिसमें बैतूल जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी क्षत्रिय कलचुरी कलार वंश के अनुयाई शामिल होंगे
इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में कलचुरी समाज द्वारा अधिक से अधिक क्षत्रिय वंश को शामिल होने की अपील युवा कलार समाज संगठन अध्यक्ष सतीश आर्य व जिला कलचुरी कलार समाज द्वारा की गई है
Comments are closed.