BETUL हनुमान जयंती उत्सव की धूम _ जुलूस, हवन पूजन ,आकर्षक झांकी का आयोजन शाम को भी यहां होंगे भंडारे

BETUL घोड़ाडोंगरी नगर में हनुमान जयंती का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है कलयुग के देवता हनुमान जी के जन्म के इस उत्सव को कितना बेहतर बनाया जा सकता है यह आज हुए आयोजन में लोगों ने देखा जब हर मंदिर में कुछ अलग हटकर आयोजन रखा गया जिसमें महिलाओं बच्चों युवाओं बुजुर्गों के उत्साह को देखा जा सकता था सभी हनुमान दद्दा की भक्ति में इस उत्सव को बड़े ही उत्साह से मनाने में लगे हुए थे जो जुलूस झांकी नगर में निकाली उसके स्वागत के लिए भी लोगों ने जगह-जगह हलवा शीतल जलपान शरबत पुष्प वर्षा सहित अनेक आयोजन किए आज सुबह से प्रारंभ हुए भंडारे दिनभर चले शाम को भी भंडारे का आयोजन रखा गया है। देखे वीडियो

रेलवे हनुमान मंदिर पर 7:30 बजे से होगा भंडारा
घोड़ाडोंगरी के रेलवे हनुमान मंदिर पर आज श्री राम जन्म उत्सव के पावन पर्व पर शाम 7:30 बजे श्री बजरंगबली महाराज को पूजन अर्चन कर भोग लगाया जाएगा जिसके उपरांत संध्याकालीन भंडारा संपन्न होगा मंदिर समिति के सदस्य अशोक कहार ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रेलवे बजरंग मंदिर पर श्री हनुमान जन्म उत्सव का आयोजन मनाया जाएगा जिसमें श्री राम के अनन्य भक्त वीर बजरंगी को विशेष भोग लगाकर भंडारा प्रारंभ किया जाएगा समिति ने अधिक से अधिक लोगों को भंडारे में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.