संविदा कर्मियों के भरोसे घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना – नोडल अधिकारी तक शिविर से मिले गायब देखे – वीडियो

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा लगाए जा रहे शिविर संविदा कर्मियों के भरोसे चल रहे हैं एक भी जिम्मेदार अधिकारी मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना को गंभीरता पूर्वक क्रियान्वयन कराने के लिए शिविर में उपस्थित नहीं रहता आज वार्ड क्रमांक 6 में आईसीडीएस कार्यालय के सामने नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना की योजना के तहत शिविर लगाया गया।

जिसमें देखा गया कि बड़ी संख्या में महिलाएं तो पहुंच रही हैं लेकिन शिविर की पूरी व्यवस्था नगर परिषद के 3 संविदा कर्मचारी संभाले हुए हैं। दोपहर 2:30 बजे तक स्थिति यह है कि करीब 20 महिलाओं का फॉर्म ऑनलाइन दर्ज हुये है। नगर परिषद में हाल ही में कई अधिकारी स्थानांतरण होकर घोड़ाडोंगरी आए हैं उसके बाद भी शिविर एक भी जिम्मेदार कर्मचारी या नोडल अधिकारी नारायण घोरे शिविर में दिखाई नहीं दिये।

देखे वीडियो

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.