गुरुद्वारा में लगाया गया शिविर

आज गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा घोड़ाडोंगरी में पंजाबी समाज के सहयोग से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ (भोपाल) द्वारा विगत 19 मार्च दिन रविवार को सतपुड़ा स्कूल में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 186 मरीज़ों ने पंजीयन कराया था जिसमे से 48 मरीज ऑपरेशन के लिए सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल गए थे । उन्ही 48 मरीज़ों की जांच आज गुरुद्वारा घोड़ाडोंगरी में लगाये गए

फॉलोअप कैम्प में जांच हुई । जिसमें पंजाबी समाज के सदस्यों ने गुरुद्वारा में उत्तम व्यवस्था की जिससे मरीज़ों को और डॉक्टरों को असुविधा ना हो । इस फॉलोअप कैम्प को सफल बनाने में मुख्य रूप से काकु आहूजा, अमन सपरा, सोनू सलूजा, आशीष वागद्रे का सहयोग रहा।

48 में से 33 मरीज़ों की जांच हुई और उन्हें आगे की सलाह दी गयी। अगला फॉलोअप कैम्प 27 अप्रैल को गुरुद्वारा में लगाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.