प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, साथ ही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को सरलता से प्रसारित करने के लिऐ जन सूचना केंद्र

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्था गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वधान में प्रस्फुटन समिति रानीपुर के माध्यम से जन सामान्य को शासन द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की सरलता से सूचना प्राप्त हो सके इस हेतु साईं कंप्यूटर सेंटर सेंट्रल बैंक के सामने शुभारंभ किया गया।

जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी राजेश साहू विजय मालवीय एवं गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के सक्रिय कार्यकर्ता विजेंद्र बेर्डे घनश्याम धार्नेकर ,ऋषभ मालवी ,संदीप राठौर, शैलेश पांडे सैकड़ों सहित कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया, इस अवसर पर आदरणीय राजेश साहू ने जन सूचना केंद्र से, लाडली बहना योजना,

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, साथ ही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को सरलता से प्रसारित करने के लिऐ जन सूचना केंद्र को एक सशक्त माध्यम बताया इस हेतू, आदरणीय विजय मालवी जी ने आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.