हीरावाड़ी का ट्रांसफार्मर जला गांव में छाया अंधेरा बच्चों की चल रही है बोर्ड परीक्षा

रानीपुर।। घोड़ाडोंगरी ब्लाक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मेंहकार के ग्राम हीरावाड़ी में पिछले दिनों ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में अंधेरा छाया हुआ है गांव के जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य श्रीमती मोनिका भगवानदास सिनोटिया सरपंच राजकुमार नर्रे उपसरपंच राजू बढ़िया सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ता पूर्व राम मंदिर बड़ा मोहल्ला का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों ने पिछले दिनों घोड़ाडोंगरी सब स्टेशन जाकर सब स्टेशन प्रभारी से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की थी

परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है ना तो ट्रांसफार्मर बदला ना तो गांव में बिजली आई और बीती रात छोटे मोहल्ला का विद्युत ट्रांसफार्मर का केबल पूरी तरह से जल गया जिसको लेकर आज जनपद सदस्य श्रीमती मोनिका भगवानदास सिनोटिया सरपंच राजकुमार नर्रे उपसरपंच राजू बढ़िया सहित अन्य ग्रामीण लोगों ने दोबारा सब स्टेशन जाकर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से गांव में ट्रांसफार्मर बदलने सहित बिजली में सुधार की मांग की है

गौरतलब है कि वर्तमान समय में पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है यदि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया और बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो ग्रामीणों को सब स्टेशन का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.