श्याम बाबा का हुआ जागरण झूमे श्रद्धालु

Ghoradongri _ नगर के बस स्टैंड पर मित्तल परिवार द्वारा श्याम बाबा का भजन संध्या जागरण का आयोजन किया गया। आयोजन में इटारसी के भजन गायक कनक, मयंक ,देवेंद्र राय ने श्याम बाबा के भजनों की सु मधुर प्रस्तुति दी। मित्तल परिवार के अशोक मित्तल श्रीमती सरोज मित्तल के निवास पर यह आयोजन हुआ । जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े ही भक्ति भाव और तालियों के साथ खाटू वाले श्याम बाबा के भजनों का आनंद लिया। देखे वीडियो

 

यह आयोजन संध्या कालीन में शुरू हुआ और आयोजन में शामिल होने के लिए महिलाएं पुरुष बच्चे युवक युवतियों ने भजन संध्या का आनंद उठाया। खाटू वाले श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया ।बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। बस स्टैंड वासियों, परिजनों और सामाजिक बंधुओं ने बाबा की ज्योति का पूजन किया। भजन संध्या में आए कलाकारों ने श्याम बाबा के भजनों की सुमधुर सुंदर प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। देखे वीडियो

 

नगर की समृद्धि के लिए सीएचपी हनुमान मंदिर में 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ होगा आज से प्रारंभ

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.