घोड़ाडोंगरी मैं नहीं चल रहा पोर्टल महिलाएं हो रही परेशान

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पंजीयन के लिए आज वार्ड क्रमांक एक और ग्यारह में शिविर लगाया गया है वही शिविर में देखा गया कि फॉर्म भरा कर रख लिए जा रहे हैं किसी का भी आवेदन ऑनलाइन दर्ज नहीं किया जा रहा है इस बारे में जानकारी लेने पर शिविर में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि पोर्टल नहीं चल रहा है इसलिए फॉर्म भर कर रख लिए जा रहे हैं बाद में बताया गया कि पोर्टल चलने पर ही फॉर्म भी लिए जाएंगे वार्ड क्रमांक 1 के शिविर में पार्षद मुकेश मेश्राम भी मौजूद थे उन्होंने भी बताया कि पोर्टल नहीं चलने के कारण ऑनलाइन पंजीयन नहीं हो रहा है अभी तक शिविर में एक भी आवेदन ऑनलाइन दर्ज नहीं हुआ है

Leave A Reply

Your email address will not be published.