महिलाओं ने कुछ यूं मनाया गुड़ी पड़वा पर्व : देखे वीडियो

कलचुरी कलार समाज महिला मंडल द्वारा मनाया गुड़ी पड़वा नववर्ष

घोड़ाडोंगरी:- युवा कलचुरी महिला मंडल द्वारा आज चैत्र नवरात्र गुड़ी पड़वा नववर्ष के अवसर पर घोड़ाडोंगरी के मालवीय भवन में एकत्र होकर नववर्ष आगमन पर एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान सहस्त्रबाहु व दुर्गा माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर सामूहिक आरती गान व पूजन कार्यक्रम किया कार्यक्रम में कलचुरी कलार समाज महिला मंडल की सभी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक महिलाएं एकत्र हुई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त भी किए जिस पर महिलाओं ने नगर की स्वच्छता व वृक्षारोपण पानी बचाओ जैसे मुद्दों पर चर्चा की इस अवसर पर महिलाओं ने एक दूसरे को कुमकुम तिलक लगाकर हिंदू सनातन नववर्ष की शुभकामनाएं दी

साथ ही महिलाओं ने संगीतमय प्रस्तुतियां दी जिसके उपरांत सभी महिलाओं द्वारा एकल व सामूहिक नृत्य भी किए कार्यक्रम के समापन पर फलाहारी प्रसाद वितरण किया गया जिसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक महिलाओं सहित नन्हे-मुन्ने बच्चों की उपस्थिति भी रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.