भोपाल में परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत ने किया बड़ा ऐलान

मूलचन्द मेधोनिया भोपाल

भोपाल -भोपाल में कोटवार संघ द्वारा आंदोलन किया जा रहा है जिसमें जाकर के परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा समर्थन किया गया और सत्ता में आने पर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया इसी दौरान परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार कोटवारों को ₹4000 देने का काम कर रही है

अगर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया सरकार में आती है तो ₹17000 उनको दिया जाएगा और उन्होंने कहा कि कोटवार गांव की जनता और सरकार की बीच रीड की हड्डी होती है जो कि सरकार की हर योजनाओं को गांव की जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं और गांव की जो भी समस्या हो उनको सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं और उन्होंने समर्थन पत्र देते हुए कई कोटवारों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया

इस अवसर पर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत भंते बुद्ध भूषण प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिबू s.das प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सूर्यवंशी प्रदेश सचिव गंगाधर बारस्कर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा एवं उमेश नारनोरे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.