संत रविदास जी एवं छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती भीम शक्ति और शिव शक्ति के रूप में सम्पन। ठाणे (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र के ठाणे में चर्मकार विकास संगठन के तत्वावधान में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज जी एवं छत्रपति शिवाजी महाराज जी की संयुक्त जयन्ती समारोह किया गया। जिसमें संत रविदास कल्याण फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश नंदमेहर जी, श्री मूलचन्द मेधोनिया जी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं श्री रामविलास तिलवारी राष्ट्रीय सचिव की उपस्थिति में जयन्ती मनाई गई। सर्वप्रथम मंचीय स्वागत-सत्कार हुआ फिर मंचीय उद्बोधन हुआ।

जिसमें श्री महेश नंदमेहर जी ने उद्बोधन दिया और सभी को एकजुट होकर काम करने का बल दिया। बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर जी के संविधान को घर घर पढना चाहिए और सतगुरु रविदास महाराज जी की वाणी व संदेशों अपने जीवन में उतारना चाहिए। ठाणे शहर में विशाल चल समारोह निकाला गया।
चल समारोह में रुद्रा डोल का आकर्षण प्रस्तुत सभी को मनमोहन रही। छत्रपति शिवाजी महाराज जी के पार्क में विशाल प्रतिमा पर महेश नंदमेहर और मूलचन्द मेधोनिया ने फूल माला पहनाकर चल समारोह का शुभारंभ कराया।

इस आयोजन के प्रमुख अतिथि श्री राजेन्द्र कबाडे राष्ट्रीय अध्यक्ष पीपुल्स आरपीआई के थे। कार्यक्रम आयोजक श्री राजा भाऊ ठाणे थे। संत रविदास कल्याण फाउंडेशन महाराष्ट्र के राष्ट्रीय पदाधिकारी व सदस्यों में श्री तातूराम जाटव जी, श्री कलीराम अहिरवार की प्रमुख भूमिका रही। सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मीडिया प्रभारी मूलचन्द मेधोनिया ने सम्मेलन अवसर आवाहन किया की दिनांक 4 अप्रैल 2023 को दिल्ली में आयोजित प्रथम चमार अधिवेशन में सम्मिलित होने की अपील की है।

चल समारोह का समापन रेलवे स्टेशन के पास भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी की विशाल आदमकद मूर्ति के पास ठाणे पुलिस आला अधिकारी ने फूल माला पहनाकर चल समारोह का समापन किया। श्रेष्ठ समाजसेवियों को संत रविदास जी की चांदी की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया।