48 मरीज आंखों के ऑपरेशन के लिए हुए रवाना – 186 मरीजों की आंखों की हुई जांच

परमहंस संत हिरदाराम साहिब संस्थान के द्वारा स्वर्गीय मनन अरोरा एवं स्वर्गीय यस नामदेव की स्मृति में पंजाबी समाज घोड़ाडोंगरी के सहयोग से आज रविवार को सतपुड़ा स्कूल मैं नेत्र शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 186 मरीजों ने आंखों की जांच के लिए पंजीयन कराया। नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों की आंखों की जांच के उपरांत 48 मरीजों को आंख के ऑपरेशन के लिए चयनित किया और उन्हें ऑपरेशन करने के लिए सेवा संस्थान के हॉस्पिटल में लेकर गए।

आज आयोजित नेत्र शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता रामजीलाल उइके, बीएमओ डॉ संजीव शर्मा लखन मालवीय राकेश अरोरा जतिन अहूजा,रमन खनूजा,दुर्गेश सारस्वत हरीश गुलाटी,भारत अरोरा,अमन सपड़ा मयूर नामदेव,प्रियम सपड़ा, संजय ठाकुर आशीष वागद्रे, सिद्धार्थ बिहारे सहित अन्य ने शिविर में मरीजों को कोई तकलीफ नहीं हो इसके लिए व्यवस्थाएं की ।

शिविर में मरीजों को निशुल्क जांच और दवाइयां एवं ऑपरेशन की सुविधा सेवा संस्थान द्वारा प्रदान की गई । जिन 48 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए बस से भोपाल ले जाया गया है। उनके आंखों के निशुल्क ऑपरेशन के अलावा सेवा संस्थान द्वारा मरीजों को पर्याप्त देखभाल भी की जाएगी और मंगलवार को वापस घोड़ाडोंगरी लाकर छोड़ा जाएगा।

 

ड्राइव्हर बन सकते है खुद ट्रक के मालिक : आवेदन 24 तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.