ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया होली मिलन समारोह – गुलाल लगाकर – झूमकर मनाया उत्सव

Ghoradongri news_ नगर के सत्यनारायण मंदिर दुर्गा चौक में आज ब्राह्मण समाज के महिला मंडल द्वारा होली मिलन उत्सव मनाया गया इस अवसर पर सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर तिलक लगाकर गले मिलकर बधाइयां दी।

सर्व ब्राह्मण समाज घोड़ाडोंगरी की महिला इकाई द्वारा आज गुरुवार को आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुई युवतियों एवं महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था ऐसा लगा जैसे होली मिलन समारोह के बहाने ही सही कई लोगों का बड़े दिनों बाद मिलना हुआ जिससे महिलाओं में बड़ा ही उत्साह था

बच्चों ने भी इस अवसर का पूरा आनंद उठाया होली के गीतों पर महिलाओं और युवतियों ने झूम कर डांस किया और एक दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली पर्व की बधाइयां दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.