वाद-विवाद/सेमिनार प्रतियोगिता का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय घोडाडोगरी में जी-20 ग्रुप के अंतर्गत युवा शिखर सम्मेलन के तारतम्य में शासन के आदेशानुसार वाद-विवाद/सेमिनार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं बदलता पर्यावरण विषय पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपने पक्ष रखे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ साहेबराव झरबड़े ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए इसके उद्देश्य के विषय में विस्तार से छात्र- छात्राओं को बताया राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रभारी प्रो.कौशल किशोर कुशवाहा ने छात्रों को मूल्यांकन सिस्टम और सीसीई के विषय में विस्तृत समझाइश दी।

पर्यावरण विषय पर डॉ.दामोदर झारे ने अपने विचार रखे कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति के पक्ष में रोशनी धुर्वे,शिवानी धुर्वे,एवं वन्दना कहार ने प्रकाश डाला तथा विपक्ष में साक्षी उईके,रिमसा बानो,माधुरी घोडाले ने अपने विचार व्यक्त किए इस तरह बदलते पर्यावरण विषय के पक्ष में दीपक साहू एवं विपक्ष में साक्षी उइके ने अपने विचार व्यक्त किए

कार्यक्रम में प्रो.हेमन्त कुमार निरापुरे,प्रो.राकेश सिसोदिया,डॉ.यासमीन जिया,डॉ.अजय कुमार चौबे प्रो.भूपेंद्र पाटनकर,डॉ.देव कृष्ण मगरदे,प्रो.खेमराज महाजन,विशाल मालवीय,भूमिका भोपते, आकाश प्रजापति, सौरभ कहार, प्रकाश झरबडे,आशीष काजोडे,रामभक्त यादव, मनीष मालवीय,प्रेम सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम का संचालन श्री मोहित भोपते ने किया एवं आभार डॉ अनामिका वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.