गायत्री परिवार के परिजनों के साथ मनाया जन्मदिन का उत्सव

आमतौर पर लोग अपना जन्मदिन केक काटकर या मित्रों को किसी ढाबे होटल में पार्टी देकर मनाते हैं ।वही भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने अपना जन्मदिन गायत्री परिवार के परिजनों के साथ आध्यात्मिक रूप से पूजन पाठ करके मनाया। अपने जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र मालवीय ने डॉ मनोज पाटणकर आशीष अग्रवाल देवी प्रसाद जयसवाल प्रशांत गावंडे प्रदीप शर्मा गजाननद मालवीय हरेराम मालवीय सहित अन्य परिजनों के साथ पूजन पाठ का जन्मदिन मनाया परिजनों ने इस अवसर पर उनके दीर्घायु की कामना की। श्री राजेंद्र मालवीय ने अपने उद्बोधन में  लोगों को अपने बच्चों का जन्मदिन पश्चिमी सभ्यता से नही भारतीय सभ्यता से मनाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.