*नाटक के जरिए दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश*

*नाटक के जरिए दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश*
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में ऊर्जा क्लब के अन्तर्गत आज दिनांक 04 फरवरी को स्किट नाटक का मंचन किया गया, साथ ही स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवीसिंह सिसोदिया के संरक्षण में एवं नोडल अधिकारी प्रो.हेमंत निरापुरे के निर्देशन में कार्यक्रम प्रभारी डॉ अजय कुमार चौबे एवं मोहित भोंपते , आकाश प्रजापति के सहयोग से ऊर्जा संरक्षण पर आधारित स्किट नाटक का मंचन किया गया,जिसमे नाट्य कलाकार के रूप मे गरिमा खातरकर,नेहा सराठे, नीतू परते, रक्षा आसरे एवं मनीषा असवारे ने भूमिका निभाई उन्होंने संदेश देते हुए यह बताया कि आजकल ऊर्जा संरक्षण के लिए एलईडी बल्ब का इस्तेमाल घरों में किया जा रहा है जिससे बिजली के बिल पर भी नियंत्रण है और ऊर्जा की बचत भी होगी। स्लोगन प्रतियोगिता के कार्यक्रम प्रभारी प्रो.भूपेंद्र पाटनकर, सौरभ बनछोडिया,एवं मोहित भोपते,के निर्देशन मे स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें गरिमा खातरकर, नीतू परते, आयुष कहार,माधुरी घोडाले,आदि अन्य छात्रों ने भाग लिया ।कार्यक्रम मे डॉ साहेबराव झरबडे, डॉ. यासमीन जिया, प्रो.राकेश सिसोदिया, डॉ. देव कृष्ण मगरदे, डॉ.दामोदर झारे, डॉ.अनामिका वर्मा, प्रो. खेमराज महाजन , विशाल मालवीय,भूमिका भोंपते,प्रकाश झरबड़े,रश्मि मालवीय, मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.