अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
घोड़ाडोंगरी के विचित्र वीर हनुमान मंदिर जो कि अखंड सीताराम नाम जाप वाले मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है.
घोड़ाडोंगरी के विचित्र वीर हनुमान मंदिर पर 5 फरवरी दिन रविवार से एक दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम रखा गया है कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को प्रातः 7 बजे से प्रारंभ किया जाएगा इस 24 घंटे चलने वाले अखंड हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा विभिन्न कीर्तन समितियों को आमंत्रित किया गया है विचित्र वीर हनुमान मंदिर पर अखंड श्री हनुमान चालीसा का पाठ संगीतमय रूप से किया जाएगा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष विचित्र वीर हनुमान मंदिर में श्राद्ध काल में पितरों की शांति के लिए तीन दिवसीय अखंड सीताराम कीर्तन भी कई वर्षों से किया जा रहा है मंदिर समिति के सक्रिय सदस्यों ने बताया कि अखंड हनुमान चालीसा पाठ में सभी वर्ग के लोग आ सकते हैं जिसमें कि बच्चे युवा जूतियां महिलाएं पुरुष व बुजुर्ग भी सादर आमंत्रित हैं विचित्र वीर हनुमान मंदिर के सदस्य विक्की साहू ने बताया कि श्री अखंड हनुमान चालीसा पाठ का समापन 6 फरवरी को श्री राम लला व हनुमान जी की आरती के साथ किया जाएगा जिसके पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित होगा
