वार्ड क्रमांक 11 में दीवार लेखन बना जन चर्चा का विषय  नगर परिषद की निर्माणधीन सीमेंट रोड का निर्माण कार्य हुआ ठप्प

 

घोड़ाडोंगरी–घोड़ाडोंगरी नगर के अंदर आज सुबह से एक दीवार लेखन काफी जनचर्चा का विषय बना हुआ है हम बात कर रहे है नगर परिषद के बस स्टेंड में वार्ड क्रमांक 11 की जहाँ एक घर की दीवाल में लिखा है ,हमेशा सत्य का साथ दो भगवान तुम्हारा साथ देंगा, ऐसे ही दूसरा लेख है ,अत्याचार से लड़ना सीखो और तीसरा जो सबसे चर्चित है “घर की खीर कुत्ता खाये,और चौथा है भगवान के पास देर है अंधेर नही
ऐसे चार लेख इस दीवार में लिखे है आज सुबह जैसे ही लोगो की नजर इस दीवार में पड़ी वैसे ही लोगो के बीच ये जनचर्चा का विषय बन गया क्योंकि पिछले कई दिनों से इसी वार्ड में नगर परिषद द्वारा सीमेंट रोड का काम चालू है और इस रोड के निर्माण कार्य मे इतने विवाद हो गए कि कई बार इस रोड का काम बंद करना पड़ा और काम बन्द होने पर वार्ड के युवा पार्षद भी काफी सक्रिय रूप से इस सड़क को पूरी करवाने के लिए अपने वार्ड के लोगो के साथ लगे है

आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है अब लोगो ने जब इस समस्या का स्थाई हल निकलते नही दिख रहा तो  लोगो ने अब इस तरह और नए अंदाज में दीवार लेखन कर दिया है जिससे अब लोगो के बीच जनचर्चा का विषय रहा गया कि  अपने कयास लगाकर चौक चौराहे पर चर्चा करते नही थक रहे है

Leave A Reply

Your email address will not be published.