पार्षद राहुल इवने ने नगर परिषद अध्यक्ष को लिखा पत्र

 

नगर पंचायत घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद राहुल इवने ने नगर परिषद अध्यक्ष को पत्र लिखकर वार्ड में खुट बाबा चौराहे पर लगे स्टेट लाइट को सुधारने की मांग की है। राहुल उइके ने बताया कि चौराहे पर लगा यह स्टेटलाइट विगत कई महीनों से टूटा पड़ा है । जिसके कारण चौराहे पर अंधेरा छाया रहता है और लोगों को अंधेरे के कारण दिक्कत होती है ।पास ही सरकारी स्कूल होने के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल में नुकसान पहुंचाया जाता है ।उन्होंने चौराहे का स्टेट लाइट शीघ्र सुधरवाने करवाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.