गणतंत्र दिवस पर हुआ व्यापारी संघ का सम्मान
व्यापारी संघ का सम्मान किया नगर परिषद ने घोड़ाडोंगरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर घोड़ाडोंगरी में नगर परिषद द्वारा आयोजित 26 जनवरी के कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाजसेवियों का सम्मान किया जिस क्रम में नगर में सक्रिय समाजसेवी घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ समिति का आज नगर परिषद घोड़ाडोंगरी ने मंच से सम्मान किया व्यापारी
संघ कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मान के साथ मंच पर बुलाकर सभी कार्यकारिणी सदस्यों को पुष्पगुच्छ दिए व माला पहनाई गई
वहीं व्यापारी संघ अध्यक्ष तोषण गावंडे को उत्कृष्ट कार्यों में सक्रियता, वाह बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए नगर परिषद घोड़ाडोंगरी ने सम्मान पत्र देकर श्रीफल व साल भेंट की
घोड़ाडोंगरी नगर परिषद ने इस वर्ष उत्कृष्ट कार्यो के लिए अन्य समाजसेवी व समर्पित लोगों का भी सम्मान किया व्यापारी संघ गठन से सामाजिक कार्यों में सक्रिय दिखाई देता है व्यापारी संघ द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण पानी रोको अभियान व स्वच्छता अभियान चलाए जाते रहे हैं व्यापारी संघ द्वारा कोरोना काल में लगातार कई दिनों तक निशुल्क भोजन व्यवस्था भी बनाई गई थी लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाने के कारण व्यापारी संघ द्वारा घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य केंद्र को ऑक्सीजन कंटेनर भी भेंट किया गया था वही व्यापारी संघ द्वारा मृत शरीर को रखने के लिए फ्रिजर की व्यवस्था भी की गई है व्यापारी संघ द्वारा घोड़ाडोंगरी में मोक्ष धाम जैन उद्धार का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है जिस क्रम में व्यापारी संघ ने घोड़ाडोंगरी में लोगों को बैठने के लिए सीमेंट से बनी हुई चेयर भी जगह-जगह पर लगाई है इन्हीं उत्कृष्ट व समाज के प्रति समर्पित कार्यों को देखते हुए नगर परिषद के 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मंच से व्यापारी संघ को सम्मान पत्र दिया गया
