जनपद पंचायत का इनविटेशन बना चर्चा का केंद्र

जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी का इनविटेशन करने का तरीका गणतंत्र दिवस पर नेताओं मैं चर्चा का केंद्र बना रहा। आपसी बातचीत में यह बात सामने आई कि इस बार वरिष्ठ जनों, नेताओं को व्यक्तिगत रूप से व्हाट्सएप पर मैसेज सेंट कर आमंत्रित किया गया था। जिसमें एक रजिस्टर के पेज पर आमंत्रण का संदेश लिखकर क्षेत्र के प्रमुख भाजपा – कांग्रेस के नेताओं को व्हाट्सएप कर दिया गया था । बाद में आनन-फानन में आमंत्रण कार्ड छापे गए और 25 जनवरी को रात 8 – 9 बजे तक आमंत्रण कार्ड बांटे गए।

रजिस्टर पर लिखा संदेश बना हंसी का पात्र

रजिस्टर पर लिख कर लोगों को व्हाट्सएप कर भेजा गया संदेश भी लोगों के बीच अपनी भाषा शैली और गलतियों के कारण चर्चा का केंद्र बना। जनपद कार्यालय जैसे जिम्मेदार ऑफिस से आए इनविटेशन के संदेश में लिखा गया था कि गणतंत्र दिवस पर बुधवार के दिन आप आमंत्रित हैं । वही लोग चर्चा कर रहे थे की 26 जनवरी को तो गुरुवार है फिर क्या जनपद कार्यालय बुधवार को मना रहा है । तहसील मुख्यालय के प्रमुख केंद्र जनपद कार्यालय की इस त्रुटि गणतंत्र दिवस के दिन लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी रही और एक जिम्मेदार कार्यालय से जारी इस सन्देश के कारण कार्यालय की छवि लोगों के बीच प्रभावित हुई ।

जाने : आज क्या कहती है आपकी राशि

Leave A Reply

Your email address will not be published.