20 किलोमीटर साइकिल चलाकर सारणी पहुंचे घोड़ाडोंगरी के युवा,मिस बैतूल ने किया सम्मानित

सतपुड़ा आईटीआई बगडोना की जागरूकता सायकल मैराथन मैं घोड़ाडोंगरी के युवा आनन्द अग्रवाल, सुयोग महतो, गिरधारी तेम्रवाल भी 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचे रैली का बाबा मठारदेव के प्रांगण में समापन*

सतपुड़ा आईटीआए सलैया द्वारा लगातार सातवी और सारणी की तीसरी सायकल मैराथन है।
सतपुड़ा आईटीआई के प्राचार्य लोकेश अड़लक द्वारा लगतार पर्यावरण प्रदूषण और सेहत को लेकर यह सातवी मैराथन है सप्ताह कम से कम एक दिन सायकल चलाने का आव्हान सारणी की जनता से लोकेश अड़लक ने किया।
बगडोना गेट से सायकल रैली को नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे जी एवम सारणी के जय स्तम्भ चौराहे से मिस बैतुल 2022 गीतांजली सिंह ने हरी झण्डी देकर मैराथन को रवाना किया।
सायकल में मुख्यतौर पर बैतुल से तीन साइक्लिस्ट रोशन सूर्यवंशी, राहुल दीघडे,रौनक अग्रवाल और
घोड़ाडोंगरी से साइकिलिस्ट आनंद अग्रवाल,गिरधारी टर्मरवाल , सुयोग महतो भी मैराथन में शामिल हुए थे।
सतपुड़ा आईटीआई स्टाफ से मुकेश नागवंशी, लोकेश राठौर, रौनक मिश्रा ,अरविंद अतुलकर ,वर्षा चौरासिया ,प्रदीप गड़ेकर,विवेक उइके एवम नंदलाल पवार एवम समस्त छात्र छात्राये उपस्थित रहे।
मंच पर विशेष अतिथि के रूप में सारणी नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे जी, बगडोना से जिला महामंत्री कमलेश सिंह जी सारणी पुलिस विभाग से टी आई रत्नाकर हिंग्वे जी, मिस बेतुल गीतांजली सिंह और दमुआ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती खातरकर द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सारणी से मैराथन में मिस इनक्रेडिबल इंडिया मिस एमपी रही दुर्गा पांसे , विवेक कोसे जी एवम राहुल साबले जी और डॉक्टर घोड़की एवम संजय पांसे बालकराम यादव पुरुषोत्तम मसोदकर ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.