विश्वभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू की
विश्वभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सम्बंध में आज उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में कोरोना से निपटने से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।
श्री सिसोदिया ने नई दिल्ली में कोरोना बिस्तरों की स्थिति, आईसीयू बिस्तरों की उपलब्धता, मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता, डॉक्टर्स तथा अन्य मेडिकल और अर्ध चिकित्सा कर्मचारियों की आवश्यक प्रशिक्षण आदि का जायजा लिया और अस्पताल प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी तैयारियों को बरकरार रखने के निर्देश दिए।







