राज्य युवा नीति के तहत गतिविधियां संपन्न
शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में दिनांक 26 एवं 27 दिसंबर को राज्य युवा नीति के निर्माण में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सोमवार दिनांक 26 दिसंबर को युवा नीति के निर्माण में जन प्रेरणा के उद्देश्य से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया इस रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथ में बैनर एवं तख्ती पर लिखें स्लोगन के माध्यम से जन-मानस में युवा नीति के निर्माण में 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं को आगे आने का आह्वान किया यह रैली घोडाडोगरी शहर के विभिन्न वार्डो से होती हुई मुख्य शहर के मार्ग से महाविद्यालय परिसर में पहुंची जहां स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. साहेब राव झरबडे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को युवा नीति में अपनी सहभागिता कैसे करें साथ ही महाविद्यालय में रखे सुझाव पेटी में अपने विचार स्वयं लिखकर देने हेतु प्रेरित किया डॉ अजय कुमार चौबे ने छात्रों से आवाहन किया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा तैयार की जा रही युवा नीति में अपना सुझाव जरूर भेजें जिससे प्रदेश नीति निर्माण में प्रदेश के कोने-कोने से युवाओं की सच्ची सहभागिता सुनिश्चित हो सके, रैली में डॉ. अनामिका वर्मा डॉ.दामोदर झारे प्रो.भूपेंद्र पाटनकर प्रो. खेमराज महाजन श्री मोहित भोपते, भूमिका भोपते, आकाश प्रजापति, योगेश प्रजापति,रश्मि मालवीय, ने सक्रिय भूमिका निभाई इसी तारतम्य में दिनांक 27 दिसंबर को राज्य युवा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया ने किया। युवा नीति के नोडल अधिकारी डॉ. साहेब राव झरबडे युवा नीति-निर्माण के उद्देश्य एवं युवाओं की सहभागिता के विषय में विस्तार से बताया छात्रों के तरफ से छात्र दीपक साहू एवं अन्य छात्रों ने भी अपने विचार रखे प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में युवा नीति पर विस्तार चर्चा करते हुए छात्रों से कहा कि महाविद्यालय में स्थित सुझाव पेटी में एक एक सुझाव प्रत्येक छात्र लिख कर जरूर डाले। कार्यक्रम में प्रो.कौशल किशोर कुशवाहा प्रो. राकेश सिसोदिया प्रो. हेमंत कुमार निरापुरे, प्रो.भूपेंद्र पाटनकर श्री आकाश प्रजापति,श्री योगेश प्रजापति,सहित समस्त स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अनामिका वर्मा तथा आभार प्रदर्शन डॉ अजय कुमार चौबे द्वारा किया गया।
