कॉलेज में सुशासन दिवस का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो हेमंत निरापुरे के नेतृत्व एवं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया के संरक्षण में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा समस्त स्टाफ एवं छात्रों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई द्वारा प्रशासन में सुशासन के स्थापित उच्च मापदंडों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर महाविद्यालय स्टॉफ से प्रो कौशल किशोर कुशवाहा ,प्रो राकेश सिसोदिया, डॉ यासमीन जिया भूपेन्द पाटणकर , डॉ अनामिका वर्मा,प्रो खेमराज महाजन विशाल मालवीय मोहित भोपते योगेश प्रजापति मनीष राम भगत यादव सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.