भाजपा के आदिवासी नेताओ ने आज आदिवासी समाज में पेसा एक्ट व डिलस्टिंग की जनजागृति लाने हेतु कार्य योजना बनाई
*घोड़ाडोंगरी विधानसभा के भाजपा के आदिवासी नेताओ ने आज आदिवासी समाज में पेसा एक्ट व डिलस्टिंग की जनजागृति लाने हेतु कार्ययोजना बनाई इस हेतु सभी नेता गणो ने बैठक आयोजित कर आगामी दिनों का प्रवास कार्यक्रम तय किया इस हेतु 16 बिंदुओं पर विचार कर घोड़ाडोंगरी विधानसभा में वर्तमान राजनैतिक परिद्रश्य की समीक्षा कर गहन चिंतन किया
सभी आदिवासी नेताओ ने जनजाति ग्रामो के प्रवास की रचना कर पेसा एक्ट लागू करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए जनजाग्रति लाने पर विचार विमर्श किया इस अवसर पर वन भोज का कार्यक्रम भी हुआ
आज हुई एक प्रमुख बैठक में चोपना क्षेत्र के प्रमुख आदिवासी नेता एवम अनुसुचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री
पूर्व सरपंच राधेश्याम उइके, पूर्व सरपंच पूर्व अनुसुचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र उइके,पूर्व भाजपा जिला महामंत्री जनपद सदस्य भूरेलाल चौहान,अनुसुचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उइके,भाजपा मंडल अध्यक्ष शाहपुर मनीष कुमरे, विभाग शरीरिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ बुधपाल ककोडिया, विद्या भारती कार्यकर्ता अनिल उइके,युवा मोर्चा जिला महामंत्री सरपंच संतोष टेकाम,पूर्व सरपंच भाजपा मंडल महामंत्री अरविन्द धुर्वे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश परते उपस्थित रहे*
