ग्राम स्तरीय सामुदायिक कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

 घोड़ाडोंगरी , जिला बैतूल , मध्यप्रदेश में ग्रामोद्योग संस्थान के द्वारा आयोजित किया गया प्रशिक्षण के समापन को **कार्यपालन यंत्री** श्री आर एस ठाकुर के मार्गदर्शन में , विभाग से जिला सलाहकार भूपेंद्र सिंह मेनवे (IEC)मौजूदगी मे होआ. और इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विकास खंड प्रबंधक विकेश देशमुख जी और श्री प्रवीण झवाडे जी उपास्ती मे होआ इस अवसर पर श्री विकेश् जी ने कहा कि जल ही जीवन है और इसे बचाने में हम सब मिलकर साथ में आए और सभी समूहों की दीदियों को वसुली का काम करने को कहा गया

जिस गांव 100% नल जल योजना से जोड़ा जा सके इस कार्यक्रम में हमारे मास्टर ट्रेनर डॉक्टर महेश गुंजेले जी ने कहा की जल से ही अपना कल है ‘ और इस जल पर ही हमारा पूरा जीवन निर्भर है। इसलिए इस योजना को सफल बनाने में सिर्फ सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है , हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शुद्ध पेयजल हमारे घर तक आ रहा है ये सरकार की क्रन्तिकारी प्रयास हैं। आने वाले समय में भी नलजल योजना बेहतर तरीके से हमारे सभी गांव में क्रियान्वित होती रहे इसके लिए हम सबको मिलकर सामूहिक रूप से प्रयास करते रहना, श्री राजकुमार सिरोरिया जी ने कहा की जल है तो कल है ‘ जब हमारे आसपास पानी बचेगा तो हमारा जीवन बचेगा।

हमने पानी की समस्या को करीब से देखा है, लेकिन यह हमारा सौभाग्य है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुँचाने की महत्वाकांक्षी योजना आज धरातल में उतर रही है। यह योजना हमारे जीवन के लिए संजीवनी है। उन्होंने कहा की हम इस योजना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और हमेशा अपना अंशदान देकर गांव में शुद्ध पानी की आपूर्ति करने में निरंतर कार्य करते रहें ! अरुण सिंह ठाकुर,शबनम सेक,कविता कावले, विंधेश्वरी, उमेश नायक और सुनील गरवई ऊपरस्थ रहे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.