Ghoradongri : विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

घोड़ाडोंगरी- विकासखंड स्तर पर दिव्यांग छात्र छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में आयोजित की गई । जहां कार्यक्रम का शुभारंभ विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री एचएस रघुवंशी एवं जनपद शिक्षा केंद्र प्रभारी पी.सी.बोस जी द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र का पूजन कर खेल प्रतियोगिता प्रारंभ कराई गई। खेलकूद प्रतियोगिता में एमआरसी सुभेष मालवीय एवं खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन में 6 विधाओं में प्रतियोगिता करा कर प्रत्येक विधा में प्रथम छात्र छात्राओं का नाम चयनित कर जिला स्तर पर 3 दिसंबर को चयनित किया गया । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा बच्चों को भोजन एवं नाश्ता भी कराया गया ।विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी ने दिव्यांग छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । जनपद शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री पी.सी.बोस द्वारा सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए इसी प्रकार निरंतर अपनी प्रतिभा का सदुपयोग करते हुए जीवन में हमेशा आगे बढ़ने की कामना की तथा दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों से किसी भी स्तर पर कम नहीं है कहां। कार्यक्रम में जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी के सभी बीएससी सभी जन शिक्षक पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.