महाविद्यालय पुस्तकालय रीडिंग क्लब द्वारा संगोष्ठी, पुस्तक प्रदर्शनी , निबंध प्रतियोगिता

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में प्राचार्य डॉ. देवी सिंह सिसोदिया के संरक्षण एवम ग्रंथपाल डॉ. यासमीन जिया द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14 से 20 नवंबर) पर महाविद्यालय पुस्तकालय रीडिंग क्लब द्वारा संगोष्ठी, पुस्तक प्रदर्शनी , निबंध प्रतियोगिता (विषय डिजिटल युग में पुस्तकालय की भूमिका) एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, संगोष्ठी में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ साहेब राव झरबड़े,राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो हेमंत कुमार निरापूरे, प्रो कौशल किशोर कुशवाहा, प्रो राकेश सिसोदिया द्वारा विचार व्यक्त गए एवम पुस्तकालय की भूमिका को बताया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार चौबे द्वारा एवम आभार प्रदर्शन डॉ यासमीन जिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम में समस्त स्टॉफ एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.