बाबूलाल भगत जी ने ग्राम कान्हावाड़ी का नाम देश के कोने कोने में पहुचा दिया है अब आगे इस नाम को और बढ़ाना हम सब की जिम्मेदारी :दीपक उइके

ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी के माध्यमिक शाला में हुआ साइकिल वितरण

बाबूलाल भगत जी ने ग्राम कान्हावाड़ी का नाम देश के कोने कोने में पहुचा दिया है अब आगे इस नाम को और बढ़ाना हम सब की जिम्मेदारी :दीपक उइके

मुख्य अतिथि बाबुलाल भगत जी ने बच्चो को सायकिल वितरित की गई

(घोड़ाडोंगरी ) ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी में गुरुवार को माध्यमिक शाला के बच्चो और पालकों में उत्साह का माहौल था इस उत्सव के।माहौल में बच्चो ने भी एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी उत्सव का कारण था मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंग चौहान की महत्वाकांक्षी योजना स्कूल चले हम के अंतर्गत बच्चो को साइकिल वितरण का
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम कान्हा वाड़ी के प्रसिद्ध वेध बाबुलाल भगत थे साथ ही विशेष अतिथि के रूप भाजपा जनजाति मोर्चा के।प्रदेश मंत्री दीपक उइके,जनपद सदस्य सावन गंजाम,अंत्योदय समिति अध्यक्ष नरेंद्र उइके,जनपद सदस्य प्रदीप विश्वास,उपसरपंच शांति बाई,वरिष्ठ नेता अमरनाथ यादव,प्राचार्य अशोक चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मन्त्री दीपक उइके ने कहा कि ग्राम कान्हावाड़ी का नाम पूरे देश मे बाबुलाल भगत जी ने निस्वार्थ सेवा कर जड़ीबूटी के माध्यम से प्रसिद्ध कर दिए है अब हम सब ग्राम वासी ग्राम के बच्चों सभी की जिम्मेदारी है इस ग्राम को हम आदर्श बनाकर भगत जी के साथ इस गाँव का नाम और आगे बढ़ाये मध्यप्रदेश के मुखिया आज बच्चो को साइकिल वितरित कर रहे है उनका उद्देश्य है कि बच्चो को पढ़ाई लिखाई में कोई परेशानी न आये जिससे बच्चा स्वयं का व्यक्तित्व विकास न कर पाए जब प्रदेश के मुख्यमंत्री इतने सवेदनशील है तो हम भी अपनी जिम्मेदारी समझकर उनके सार्थक सोच ने साथ दे कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम का आभार नरेंद्र उइके द्वारा किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.