*जनसहयोग से करेंगे महाविद्यालय का विकास- नितिन मेहतो*

*सरकारी कॉलेज में नवनियुक्त जनभागीदारी समिति अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया*
शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में गुरुवार को नवनियुक्त जनभागीदारी समिति अध्यक्ष द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम डी वाघमारे ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में नवीन जनभागीदारी समिति के गठन के उद्देश्य से जनभागीदारी समिति अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। इसी परिपेक्ष्य में शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में नवनियुक्त जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नितिन मेहतो द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।

विद्यार्थियों द्वारा नवागंतुक अध्यक्ष के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश मिश्रा पूर्व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, मनीष कुमारे भाजपा मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि, आनंद मेहतो आइक्यूएसी सदस्य एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एमपीईबी सारनी, नितिन मेहतो नवनियुक्त जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, अमित मेहतो जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा व पूर्व उपसरपंच शाहपुर, धर्मेंद्र शुक्ला विधायक प्रतिनिधि घोड़ाडोंगरी विधानसभा, हरिकेश ढाकरे प्रदेश मंत्री मोर्चा भाजपा, कुलदीप चौधरी पूर्व मंडल महामंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज पांडे भाजपा उपस्थित थे।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नितिन मेहतो ने कहा कि महाविद्यालय की भूमि परिवार के बुजुर्गों द्वारा दान देने का उद्देश्य यही था कि वनांचल के विद्यार्थी शाहपुर में ही उच्च शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सकें। आगामी वर्षों में महाविद्यालय के विकास के लिए जन सहयोग से हम कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथि परिचय डॉ. शीतल चौधरी एवं आभार प्रदर्शन डॉ देवेंद्र कुमार रोडगे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ के साथ साथ नगर से बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग, समाजसेवी, पत्रकार गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.