24 नवम्बर को सत्यनारायण मन्दिर में होगा तुलसी विवाह

सत्यनारायण मंदिर दुर्गा चौक घोड़ाडोंगरी के पंडित मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि तुलसी शालिग्राम विवाह इस बार तुलसी शालिग्राम जी का विवाह ग्यारस के दिन होता है इस बार यह विवाह 24 नवंबर को किया जाएगा इसमें इस तुलसी विवाह में एक कन्या का कन्यादान भी किया जाएगा अतः आप सभी लोग इसमें सम्मिलित होकर अपना तन मन धन सहयोग प्रदान करें।इस विवाह का कार्यक्रम स्थल दुर्गा चौक सत्यनारायण मंदिर में निर्धारित किया गया है।तुलसी विवाह के सहयोग के लिए श्रीमती निर्मला महावीर प्रसाद जी अग्रवाल द्वारा ₹5001 की राशि सहयोग प्रदान किया जाता है। तुलसी शालिग्राम जी विवाह पर महिला मंडल द्वारा भी ₹5001 की राशि प्रदान की जाती है।चंदा जीजी द्वारा 11 सो ₹1 की राशि भेंट की जाती है। सभी लोग अपना सहयोग इच्छा अनुसार लिखवा सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.