जिला पंचायत सदस्य हितेश निरापुरे का अनोखा अंदाज, अनाथ बच्चे की पढ़ाई का उठाया जिम्मा
आमला क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हितेश निरापूरे हाल ही में अपने क्षेत्र की पंचायत सोनेगाव के जागरण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें सोनेगांव के अनाथ बच्चे लक्की फोटफोडे के बारे में जानकारी मिली कि 9 साल के इस बच्चे के माता पिता का निधन हो गया है, बच्चा अनाथ है और खेत पर मजदूरी करके अपना पेट पालता है। यह बात जानकर जिला पंचायत सदस्य हितेश निरापुरे इतने भावुक हुए कि उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए उस अनाथ बच्चे लक्की फोटफोडे को कार्यक्रम में ही 5000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की और अनाथ बच्चे की पूरी स्कूली पढ़ाई का जिम्मा उठाने का प्रण भी लिया।