*सीएमओ ने पार्क का किया निरीक्षण, सुविधा विस्तार के निर्देश*

 

_बेहतर स्वच्छता एवं अन्य उपकरण लगाने के दिए निर्देश।_

सारनी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने मंगलवार को वार्ड 35 में अमृत 2.0 योजना के तहत निर्मित पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बेहतर स्वच्छता एवं अन्य उपकरण लगाने के निर्देश दिए।

नगर पालिका द्वारा संचालित विभिन्न प्रोजेक्टों के निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे मंगलवार शाम को कैलाश नगर वार्ड 35 पार्क पहुंचे। पार्क की स्थिति पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उपयंत्री नितिन मीणा, कमलेश पटेल को अन्य उपकरण लगाने के निर्देश दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि पार्कों से वार्डों का सौंदर्य निखरता है। रोजाना नागरिक सैलानी के रूप में यहां पहुंचते हैं इसलिए उनके लिए यहां बेहतर सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने पार्क संचालन करने वाली संस्था को निर्देशित किया कि संचालन में किसी तरह की कोई कोताही ना हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.