*सारनी से मछलीकांटा को जोड़ने नपा बनाएगी 21.60 लाख से पुलिया, नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन, क्षेत्र के लोग सीधे सड़क से जुड़ेंगे*

 

_वर्षों से लोहे के संकरे पुल से आवागमन करने पर मजबूर थे वार्ड 10 मछली कांटा के लोग, कैनाल पर 100 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी पुलिया बनेगी, समयसीमा में कार्य करने के दिए निर्देश।_

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 10 के मछलीकांटा को सारनी से जोड़ने के लिए नगर पालिका 21.60 लाख की लागत से पुलिया का निर्माण करेगी। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षदगणों और जनप्रतिनिधियों की की मौजूदगी में उक्त पुलिया का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि वार्ड 10 मछली कांटा क्षेत्र के लोग बीते कई दशकों से सतपुड़ा प्लांट की कैनाल पर बनी लोहे की संकरी पुलिया से आवागमन करते थे। लोगों की मांग पर नगर पालिका ने उक्त स्थल पर पुलिया प्रस्तावित की। समस्त स्वीकृति प्राप्त होने के के बाद नगर पालिका यहां 21.60 लाख की लागत से करीब 100 मीटर लंबी एवं 5 मीटर चौड़ी पुलिया का निर्माण करेगी। उक्त

निर्माण का भूमिपूजन सोमवार 21 सितंबर 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद शिवकली बबलू नरें, प्रवीण सोनी, एल्डरमैन विनय मदने, गोलू राजपूत समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि पूर्व में संकरी पुलिया होने के कारण एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आकस्मिक सेवाएं यहां नहीं पहुंच पाती थी। पुलिया बनने से बड़े वाहन मछलीकांटा में पहुंच सकेंगे। नई पुलिया बनने से क्षेत्र में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। इस अवसर पर उपयंत्री रविंद्र वराठे, शिवम यादव, कमल बिहारे प्रकाश शिवहरे, प्रकाश डेहरिया, वार्ड वासी रंजन मंडल, दीपक मंडल निरापद मंडल, राजू डायरे, असीम मंडल, प्रदीप डायरे बिरंजन मंडल, महेश बाछड़, कैलाश डायरे, विनोद किरोदे, आनंद मालदार, निवास मिस्त्री, भवेन मंडल, अश्विन मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.