छठ पर्व की तैयारियां शुरू, सीएमओ ने लिया जायजा
सारनी। आस्था एवं विश्वास के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे एवं अन्य अधिकारियों ने छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री बिजवे ने व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए। चाइनीज झालर की सफाई, मैदान समतलीकरण समेत अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपयंत्री रविंद्र वराठे, विनायक बागड़े, दिलीप भालेराव, सुनील सहारे, समेत अन्य लोग मौजूद थे। सारनी में छठ पूजा घाट पर 30 व 31 अक्टूबर को महापर्व का आयोजन किया जाना है।