एन.एस.यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का जिले में जोरदार स्वागत हुआ

*प्रथम आगमन पर एन.एस.यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का जिले में जोरदार स्वागत हुआ ।*
बैतूल । एक दिवसीय बैतूल प्रवास पर कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का जिले में भव्य स्वागत हुआ । एनएसयूआई के जिला समन्वयक हर्ष भुसारी के नेतृत्व में घोड़ाडोंगरी विधानसभा के पाढऱ में एक सैंकड़ा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जैद खान के नेतृत्व में बैतूल रेलवे स्टेशन पर उनके साथियों द्वारा स्वागत किया गया एवं अभिषेक पवार के नेतृत्व में गंज कार्यालय पर भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने सभी

कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया एवं संगठन को मजबूत करने की सलाह दी। आशुतोष चौकसे ने बताया की NSUI द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसके तहत सभी जिलो के जिला अध्यक्ष बनाए जाने है एवं जल्द ही NSUI की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। पाढऱ में स्वागत के दौरान NSUI ब्लॉक समन्वयक तरुण राजा गुप्ता , सूरज यादव ,जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कावडे ,पाढऱ विधायक प्रतिनिधि नीरज राठौर,मनीष मालवीय,जनपद सदस्य विशाल नागवंशी,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित आर्य ,क्रशांशु बावने ,

दिनेश यादव, विकास गावंडे, राहुल राठौर, के के साल्वे, संतोष नवाड़े, कैलाश कावड़े तथा बैतूल में स्वागत के दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव खातरकर ,ब्रजेश माली ,दिगम्बर पारधी ,दिपांशु पवार ,शिवम आर्य ,नितिन बिस्वास ,मयंक गायकवाड़ ,जितेंद्र इवने ,सेंटी वाघमारे ,कोमल गवंडे ,दानिश पारीख ,अंकित ताम्रकर एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.