*नवील वर्मा को कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया*

 

 

शाहपुर। ब्लॉक के ग्राम बांकाखोदरी निवासी नवील वर्मा को मध्यप्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज की प्रदेश युवा कार्यकारिणी में प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष रामलेखन पटेल एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष तेज कुमार गौर द्वारा की गई है। नई जिम्मेदारी के तहत नवील वर्मा समाज की गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों को मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि नवील वर्मा इससे पूर्व समाज की जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर दायित्व निभा चुके हैं। साथ ही वे अपने गृह ग्राम कुंडी में ग्राम पंचायत के पंच, उपसरपंच एवं सरपंच के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। पंचायत एवं सामाजिक संगठन में उनके कार्य अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.