उपहार पाकर खुशी से झूम उठे बच्चे

स्वस्थ बचपन और सुरक्षित मातृत्व ही मोदी जी का सपना - दीपक उइके

मुख्य अतिथि ने बच्चों को दिये उपहार ,कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

 

(घोड़ाडोंगरी)
घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के अंतर्गत बेहड़ी ढाना आंगनवाड़ी केन्द्र पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “आंगन मिलन” सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ

इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक उइके और जिला मंत्री नितेश भुजवरे ने महिला हितग्राहियों से संवाद किया तथा आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता का एवं पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर दीपक उइके,नितेश भूजवरे ,विमल रावत,रानी उइके,विमल सलाम,मंजू बाई,संगीता बोरसे,स्टाफ नर्स सरोज सहित माताएं-बहनें बच्चे उपस्थित रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.