अयोध्‍या में कल होने वाले भव्‍य दीपोत्‍सव की तैयारियां जोरों पर

उत्‍तर प्रदेश के अयोध्‍या में  कल होने वाले भव्‍य दीपोत्‍सव की तैयारियां जोरों पर हैं। यह छठा दीपोत्‍सव है, जिसका आयोजन योगी आदित्‍यनाथ सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री इस भव्‍य समारोह में पहली बार शामिल होंगे। इस वर्ष सरयू के घाटों और प्राचीन नगरी में 15 लाख से अधिक मिट्टी के दिए प्रज्‍जवलित करने का लक्ष्‍य है।

    दीपोत्‍सव से जुड़े क्षेत्रों में बडे पैमाने पर स्‍वच्‍छता  अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष दीपोत्‍सव समारोह में भाग लेने के लिए बड़ी संख्‍या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं इसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है।

दीपावली की पूर्व संध्‍या पर प्रधानमंत्री कल अयोध्‍या में भव्‍य दीपोत्‍सव में भाग लेंगे

 

उत्‍तर प्रदेश के अयोध्‍या में कल भव्‍य दीपोत्‍सव की तैयारियां चरम पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दीपावली की पूर्व संध्‍या पर इस दीपोत्‍सव में भाग लेंगे। यह योगी सरकार द्वारा लगातार आयोजित छठा दीपोत्‍सव है। प्रधानमंत्री पहली बार इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कल तैयारियों की समीक्षा की। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस वर्ष सरयू नदी के घाट पर 15 लाख से अधिक दीप प्रज्‍वलित करने का लक्ष्‍य है।