राष्‍ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पांच कर्मचारियों को बर्खास्‍त किया =जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने

 

केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में प्रशासन ने राष्‍ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पांच कर्मचारियों को बर्खास्‍त कर दिया है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जांच में पता चला कि ये सभी कर्मचारी प्रदेश के सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में संलिप्‍त थे। जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने सरकारी तंत्र से जुडे ऐसे राष्‍ट्र विरोधी तत्‍वों के खिलाफ कठोर नीति अपनाई है। भविष्‍य में भी ऐसे तत्‍वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी 39 सरकारी अधिकारियों को संविधान की धारा 311 के अंतर्गत सेवाओं से बर्खास्‍त किया जा चुका है।