वन कर्मियों ने बच्चो को नवोदय परीक्षा के लिए दी सहायता
जिला बैतूल। दिनांक 15.10.2022 को वनमंडलाधिकारी उत्तर बैतूल (सा०) श्री राकेश कुमार डामोर के हमराह उपवनमंडलाधिकारी सारनी (सा) तथा परिक्षेत्र अधिकारी सारनी (सा)) एवं अन्य स्टाफ द्वारा धनसुरक्षा समिति तदाढाना के बांस हितग्राहियों के बच्चों के शिक्षा स्तर को बढाने हेतु कक्षा पांचवी के 10 छात्र छात्राओं को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पुस्तकें प्रदाय की गई एवं बच्चों को पढ़ाने हेतु अतिरिक्त शिक्षक व अन्य सामग्री की भी व्यवस्था की गई तथा बच्चों एवं उनके माता-पिता को प्रोत्साहित किया गया l